Thursday 14 June 2018

14 जून - मुगले आजम के निर्देशक के आसिफ का जन्म इटावा में हुआ


1922 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक के आसिफ का जन्म हुआ। वे उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले थे। उन्होंने मुगले आजम जैसी कालजयी फिल्म का निर्देशन किया। वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान डायरेक्टर थे। उनका पुरा नाम करीमुद्दीन आसिफ था। उनका बचपन गरीबी में गुजरा था। के.आसिफ ने अपने सिने कैरियर में महज तीन-चार फिल्मों का निर्माण या निर्देशन किया लेकिन जो भी काम कियापूरी तबीयत और जुनून के साथ किया। यही वजह है कि फिल्में बनाने की उनकी रफ्तार काफी धीमी रहती थी और उन्हें इसके लिए आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता था।

1634 में रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1658 में ड्यून्स की लडाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।

1777 में अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।

1907 में नार्वे की महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।

1901 में पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

1928 में क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। उन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अपनी अह्म भूमिका निभाई।

1940 में जर्मन सेना फ्रांस की राजधानी पेरिस में दाखिल हो गई।

1955 में हिन्दी और बांग्ला चलचित्र अभिनेत्री किरण खेर का जन्म हुआ। वे भाजपा से 2014 में चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य बनीं।

1960 में पटना में शेखर सुमन का जन्म हुआ। वे हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार हैं।

1999 में थाबो मबेकी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

2001 में जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।

2004 में पंचशील सिद्धान्त की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार।

2005 में माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।

2007 में चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment