Sunday 10 June 2018

10 जून- गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म हुआ

1890 में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और असम के पहले मुख्यमंत्री गोपानाथ बोरदोलोई का जन्म नौगांव जिले के रोहा में हुआ था। ( कहीं कहीं उनकी जन्म तारीख 6 जून भी मिलती है)  भारत की स्वतंत्रता के वाद उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ नजदीकी से कार्य किया। उनके योगदान के कारण असम चीन और पूर्वी पाकिस्तान से बच के भारत का हिस्सा बन पाया। गुवाहाटी का हवाई अड्डा उनके नाम पर समर्पित है। वे प्रगतिशील विचारों के राजनेता थे और असम का आधुनिकीकरण करना चाहते थे। उनका निधन 5 अगस्त 1950 को हुआ। 1999 में उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया।

1246 में नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

1624 में हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।  
1829 में ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता हुई।

1907 में फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए ।

1924 में फासिस्टों ने रोम में इतालवी समाजवादी नेता जायकोमो मटीओटी का अपहरण कर हत्या कर दी।

 1931में नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध में इटली ने फ़्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। जनरल अरविन रॉनल के नेतृत्व में जर्मन सेना इंगलिश चैनल तक पहुँच गई।

1944 राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक देश बना।

1955 में बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोणे का जन्म हुआ।

1957 में इजरायल और सीरिया के बीच युद्ध विराम संधि होने के साथ 6 दिवसीय युद्ध समाप्त हो गया।

1966 में नासिक में रूसी युद्धक विमान मिग का उत्पादन शुरु हुआ।

1972 में मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।

1983 में ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

1987 में हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता जीवन का निधन हो गया।

1994 में चीन ने लोकनोर इलाके में गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया।

1995 में यूरोप के विक्सलेट इलाके में दुनिया की सबसे बजनी 5,100 किलोग्राम की घड़ी स्थापित की गई।

1999 में युगोस्लाविया की सेना कोसोवो से वापस लौटी।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment