Wednesday 6 June 2018

06 जून: शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ

1674 मे शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ। इसी दिन उन्हें छत्रपति की उपाधि मिली। शिवाजी मुगलों को परास्त कर लौटे थे और उनका मराठा शासक के रूप में राज्याभिषेक  हुआ था शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था उनकी माता जीजाबाई तथा पिता शाहजी भोंसले थे इस समारोह में लगभग 50 लाख रुपये खर्च हुए। इस समारोह में हिन्दू स्वराज की स्थापना का उद्घघोष किया गया था। विजयनगर के पतन के बाद दक्षिण में यह पहला हिन्दू साम्राज्य था। एक स्वतंत्र शासक की तरह उन्होंने अपने नाम का सिक्का चलवाया।
1520 मे फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1596 में सिख गुरु हरगोविंद का जन्म।
1660 में डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ। 
1733 में ब्रिटेन के रसायन व भौतिक शास्त्री जोज़फ़ प्रिसली का फ़ील्ड  नामक नगर में जन्म हुआ। उन्होंने ऐसे काल में समय बिताया जिसे रसायन शास्त्र का स्वर्णिम काल कहा जाता है।
1831 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ।

1846 में 
मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ। इस आक्रमण के लिए अमरीका ने यह बहाना बनाया था कि मौक्सिको में अमरीकी पलायनकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।

1889 में 
मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ। यह महान अध्ययनकर्ता बाल्यकाल में ही नेत्रहीन हो गए थे किंतु अपनी तेज बुद्धि के प्रयोग से उन्होंने सन 1918 तक मिस्र और फ़्रांस के विश्वविद्यालयों से डॉक्ट्रेट की डिग्री प्राप्त की। 

1916 में अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।

1918 में 
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेलेयू वुड के युद्ध में अमेरिका को पहली जीत मिली।

1919 में 
फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1929 में अभिनेताराजनेता और समाजसेवक के रूप में मशहूर हुए सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में  हुआ था।
1981 में बिहार में भीषण रेल हादसा हुआ जिसमें 800 लोगों की मृत्यु हो गई। रेल मानसी से सहरसा जा रही थी
1995 में पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।

1997 में बैंकॉक में भारतबांग्लादेशश्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेकनामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
1999 में भारत की पहली जोड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने टेनिस का ग्रैंड स्लैम जीता।

 2002 में 
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वम्मति से पारित किया।
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment