Monday 18 June 2018

18 जून – हल्दी घाटी का प्रसिद्ध युद्ध हुआ

1576 को हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध हुआ। महाराणा प्रताप और मुग़ल बादशाह अकबर की सेनाओं के बीच घोर युद्ध हुआ था। उदयपुर से नाथद्वारा जाने वाली सड़क पर पहाड़ियों के बीच हल्दी घाटी स्थित है। नाथद्वारा से हल्दी घाटी की दूरी 11 किलोमीटर है जबकि उदयपुर से 43 किलोमीटर। इस युद्ध में अकबर की ओर से आमेर के राजा मान सिंह लड़ रहे थे। इस युद्ध में महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक ने बहादुरी दिखाई। उसने मरकर महाराणा की जान बचाई। हल्दीघाटी में चेतक की समाधि बनी है।



1812 में अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ

1815 में वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई

1837 में स्पेन ने नया संविधान अपनाया।


1941 में तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1946 में राममनोहर लोहिया ने 18 जून को गोवा जाकर पुर्तगालों के खिलाफ आंदोलन का नारा दियाउनका साथ देने हजारों गोवा निवासी आ गए। हर साल इस दिन गोवा क्रांति दिवस मनाता है।


1956
में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।

1987
में एम एस स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।

2013
में  इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए, 60 घायल।


2013
में पाकिस्तान के शेरगढ़ में आत्मघाती हमले में 27 लोग मरे।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment