Sunday 17 June 2018

17 जून – रानी लक्ष्मी बाई का निधन हुआ


1858 में  सन 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मी बाई वीरगति को प्राप्त हुईं। उन्होंने झांसी को बचाने के लिए अंग्रेजी शासन से लंबा संघर्ष किया। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में अंग्रेज़ साम्राज्य की सेना से संग्राम किया और रणक्षेत्र में वीरगति प्राप्त की किन्तु जीते जी अंग्रेजों को अपनी झांसी पर कब्जा नहीं करने दिया। उनका जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था। कहीं -कहीं उनकी मृत्यु की तारीख 18 जून भी मिलती है।

1397 में डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई।

1609 में नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

1632 में मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन आज ही के दिन हुआ था।

1775 में बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।

1799 में नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।


1885 में फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।

1928 में स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन हुआ था।

 1938 में जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1963 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।

1970 में शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।

1973 में भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।

1974 में ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हो गए।

1980 में सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म हुआ।

2003 में फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।

2004 में मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।

2008 में भारत में एचएएल द्वारा निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस का सफल परीक्षण हुआ।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment