Tuesday 5 June 2018

05 जून –विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण मनाने की शुरुआत हुई


1972 में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण मनाने का संकल्प लिया गया। धरती के पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

1659 में मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। उसने 50 साल से अधिक सबसे लंबे समय तक दिल्ली पर शासन किया। वह धार्मिक तौर पर कट्टर विचारों का शासक था पर वह सादगी भरा जीवन जीता था।


1507 में इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।

1661 में महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।

1664 में मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।

1752 में बेंजामिन फ्रेंकलिन ने यह दर्शाने के लिए पहली बार पतंग उड़ाई कि बिजली विद्यत का एक स्त्रोत है।

1827 में ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।

1846 
में अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत।

1883 में विश्व की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस ने अपनी पहली यात्रा आरंभ की। ओरिएंट एक्सप्रेस विश्व की सबसे लंबी यात्रा आरंभ करने वाली पहली ट्रेन थी

1901 में मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म  हुआ था।

1944 में द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था

1953 में डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ 

1967 में इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया

1968 में अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था

1984 में सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर मे स्थित स्वर्ण मन्दिर मे ऑपरेशन ब्लू-स्टार को भारतीय सेना ने अंजाम दिया था

1990 में सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को आज ही के दिन नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है


1989 में ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।

2001 में शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध हो गया

2013 में पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमेरिका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही हैइसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने किया था

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment