Wednesday 20 June 2018

20 जून – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस लोगों के लिए खोला गया


1887 में भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस(छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। फ्रेडरिक विलियम स्टीवेंस इसके वास्तुकार थे। स्टेशन भवन के वास्तुकला में विक्टोरियन इटालियन गोथिक वास्तुकला को महत्व दिया गया है। इसके अंदरूनी भाग में लकड़ी की नक्काशी, लोहे और पीतल की जालियां देखी जा सकती हैं। क्वीन विक्टोरिया के गोल्डन जुबली के उपलक्ष्य में स्टेशन का नाम विक्टोरिया टर्मिनस रखा गया। दो जुलाई 2004 में इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया। 


0712 में मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या कर दी थी।

1574 में मुगल बादशाह अकबर ने आगरा छोड़ा। 

1756 में नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया।

1840 में अमेरिका के सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।

1862 में रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।

1863 
में पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।

1873 
में भारत में वाईएमसीए की स्थापना हुई।

1869 में लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का जन्म हुआ। वे भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।

1916 में पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। यह देश का पहला महिला विश्वविद्यालय है। 

1991 में जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन ले जाने के बारे में संसद में मतदान हुआ था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 338 और विरोध में 320 वोट पड़े।

1998 में विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। 

1999 में दुनिया के सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल हुए

2000 में काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ

2001 में जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने

2002 में पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।

2005 में रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।

2006 में जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment