Friday 8 June 2018

8 जून - शारदा एक्ट बनवाने वाले का जन्मदिन

1867 में 8 जून को हरबिलास शारदा का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ। वे एक शिक्षाविदन्यायधीशराजनेता एवं समाजसुधारक थे। वे आर्य समाजी थे। इन्होने सामाजिक क्षेत्र में वैधानिक प्रक्रियाओं के क्रियान्यवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इनके अप्रतिम प्रयासों से ही 'बाल विवाह निरोधक अधिनियम1930  (शारदा ऐक्ट) अस्तित्व में आया।  तब शादी के लिए लड़की की आयु 14 लड़के की 18 तय की गई। 1978 में इसमें सुधार कर आयु सीमा 18 और 21 साल की गई।
0979 में लुई पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने।
1557 में इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1658 में औरंगजेब ने आगरे के किले पर कब्जा किया।

1936 में इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।

1948 में भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।

1997 में पेरिस में फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।

2001 में ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।

2002 में फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।

2004 में दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डॉलर अतिरिक्त शुल्क का भार लगा।

2004 में भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद दुबारा शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा देखा गया।

2006 में अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।

2009 में महान नाटककार और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हो गया। अपने नाटकों के जरिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पाई थी। हबीब तनवीर ने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया था।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment