Monday 4 June 2018

04 जून – बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ


1936 में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ था। बतौर बाल कलाकार नूतन ने फ़िल्म 'नल दमयंती' से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। महज पांच साल की उम्र में ही आत्मविश्वास से लबरेज नूतन ने बंबई के ताज महल होटल में एक परफार्मेंस भी दिया था। महज 9 साल की उम्र में उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ। वह मशहूर अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी और तनूजा की बड़ी बहन हैं। नूतन को छह फिल्म फेयर अवार्ड मिले। 21 फरवरी 1991 को उनका निधन हो गया।

1039 में हेनरी तृतीय रोम का सम्राट बने।

1674 में अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स शहर में घोड़ो की दौड़ पर प्रतिबंध लगाया गया।

1845 में मेक्सिको और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू हुई।

1911 में अलास्का में इंडियन क्रीक में सोना मिला।

1919 में अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।

1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।

1948 में  राष्ट्रीय काग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक अनिल शास्त्री का जन्म लखनऊ में हुआ। वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे हैं।

1975 में अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना क्षेत्र में जानवरोंं का सबसे पुराना अवशेष मिला।

1982
में इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया।

1991
में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।

1997
में दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।

2001 में नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित। 

2003 में  डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा 'मिस यूनीवर्स-2003' बनीं।

2005 में लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।

2006 में यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

2007 में चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment