Sunday 3 June 2018

03 जून – महान कवि जी शंकर कुरुप का जन्म हुआ

1901 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि गोविंद शंकर कुरूप का जन्म हुआ। वे मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि थे। उनका जन्म केरल के एक गांव नायतोट्ट (अंगालमालि)  में हुआ था। तीन साल की उम्र से उनकी शिक्षा आरंभ हुई। आठ वर्ष तक की आयु में वे 'अमर कोश' 'सिद्धरुपम' 'श्रीरामोदन्तम' आदि ग्रन्थ कंठस्थ कर चुके थे। तब वे रघुवंश महाकाव्य के कई श्लोक पढ चुके थे। महज 11 साल की आयु में महाकवि कुंजिकुट्टन के गाव आगमन पर वे कविता की ओर उन्मुख हुए। शंकर कुरुप की रचना ओटक्कुषल् (बांसुरी) वह पहली पुस्तक है जिसे ज्ञानपीठ के लिए 1965 में चुना गया। उनकी कविताओं में भारतीय अद्वैत भावना की झलक है। उनका निधन 2 फरवरी 1978 को हुआ। 

1502 में पुर्तगाल के नाविक वास्को डीगामा के हाथों दक्षिणी भारत के कालीकट क्षेत्र में भयानक जनसंहार हुआ।

1748 में एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।

1856 में क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।

1886 में युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।

1915 में ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुडसे अलंकृत किया।

1895 में महान राजनेता, राजनयिक और विद्वान के एम पणिक्कर का जन्म मैसूर में हुआ।

1918 में गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी ग

1947 में ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था।

1972 में पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया।

1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ अमृतसर के हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर पर भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान शुरू किया गया

1994 में भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया।

1999 में हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन

1999 में मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
2004 में केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
2005 में फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।

2010 में मास्को के पश्चिम में स्थित स्पेस मेडिसिन सेंटर में मंगल ग्रह के लिए रूस का 'मार्स 500' नामक मानव मिशन शुरु हो गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment