Tuesday 12 June 2018

12 जून - नेकचंद सैनी का निधन हुआ

2015 में चंडीगढ़ रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद सैनी का निधन हुआ। उनका जन्म 15 दिसंबर 1924 को हुआ था।  1947 में देश विभाजन के बाद उनका परिवार चंडीगढ़ पहुंच गया। तब चंडीगढ़ शहर का निर्माण जारी था और उन्हें 1951 नौकरी मिली लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) में रोड इंस्पेक्टर की।प्रसिद्ध स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार ली कारबुजिए ने शहर का जो मास्टर प्लान बनाया थाउसमें नेकचंद सैनी का रॉक गार्डन शामिल नहीं था। वह गैर-कानूनी था। परंतु स्थानीय लोगजो सपनों की इस दुनिया को देखने जुटने लगे थे। रॉक गार्डन के लिए सैनी को पद्मश्री से नवाजा गया।
1381 में इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया।
1665  में न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 में पोप एलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1752 में कर्नाटक में चन्दा साहिब ने आत्मसमर्पण कर दिया।
1812 में नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर हमला किया।
1830 में फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
1898 में जनरल एमिलियो ओगिनाल्डो ने स्पेन से पुर्तगाल के स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926 में ब्राजिल ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1987 में ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय हुई।
1972 में महात्मा गांधी की जीवनी लेखक डीजी तेंदुलकर का निधन हुआ।
1975 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था।
1990 में रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की।
1998 में भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
2000 में मराठी लेखक पीएल देशपांडे का निधन हुआ।
2003 में अमेरिकी अभिनेता का ग्रेगरी पेक निधन हुआ।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment