Saturday 9 June 2018

09 जून – संगीतकार वसंत देसाई का जन्म हुआ

1912 में प्रसिद्ध संगीतकार वसंत देसाई का जन्म महाराष्ट्र के सावंतवाडी में हुआ। 1929 में बसंत देसाई महाराष्ट्र से कोल्हापुर आ गए थे। शांताराम ने दो आंखे बारह हाथझनक झनक पायल बाजेविजय भट्ट की गूंज उठी शहनाईसंपूर्ण रामायणऋषिकेश मुखर्जी के गुड्डी और आशीर्वाद में संगीत दिया था। राग-रागिनियों पर नये विशुद्ध हिंदुस्तानी संगीत में समझौता नहीं करनेवालों में वसंत देसाई का नाम का लिया जाता है। देसाई ने जहां 'झनक झनक पायल बाजेमें उस्ताद आमिर खान से गवायातो 'गूंज उठी शहनाईमें उस्ताद बिस्मिल्ला खां की शहनाई और उस्ताद हलीम जाफर खां की सितार के बीच जुगलबंदी करवाई। 1975 में लिफ्ट में फंस जाने से उनका निधन हो गया था।

1525 ईसवी को स्पेन की सेना ने पैराग्वे देश का अतिग्रहण कर लिया। इस प्रकार इस छोटे से देश में स्पेन का 276 वर्ष तक जारी रहने वाला साम्राज्य आरंभ हुआ। यह देश दक्षिणी अमरीका के केंद्र में स्थित है।
1659  में  दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।

1720 में  स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गए।

1752 में  फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1789 में  स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1898 में चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।

1900 में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का निधन हुआ था। मुंडा ने आदिवासियों को अंग्रेज़ों के दमन के विरुद्ध खड़ा करके उन्हें सम्मान दिलाया था।
1931 में  डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।

1940 
में नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1941 
में  यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500लोगों की मौत हुई।

1944 
में  रूस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।

1945 
में  आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।

1964 
में  लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

1975 
में ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरू हुआ।

1983 
में  मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंत्रर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

2001 
में  लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीता।

2011 
में  भारत के मशहूर चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का लंदन में निधन हो गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment