Wednesday 27 June 2018

27 जून - आरडी बर्मन का जन्म हुआ


1939 में प्रसिद्ध संगीतकार एवं अभिनेता राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ। उनका निधन 4 जनवरी 1994 को हुआ। वे मशहूर संगीतकार सचिन देव वर्मन के बेटे और हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। उन्हें पंचम या 'पंचमदा' नाम से भी पुकारा जाता था। अपनी अद्वितीय सांगीतिक प्रतिभा के कारण इन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में एक माना जाता है। माना जाता है कि इनकी शैली का आज भी कई संगीतकार अनुकरण करते हैं। पंचम दादा ने अपनी संगीतबद्ध की हुई 18 फिल्मों में आवाज़ भी दी थी।

1693 में महिलाओं की पहली पत्रिका लेडीज मरकरी लंदन में प्रकाशित हुई।

1759 में ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।

1867 में बैंक ऑफ कैलिफार्निया का संचालन शुरू।

1893 में पंजाब के महाराजा और सिख सम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ।

1914 में अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1940 में सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।

1946 में कनाडाई संसद ने कनाडाई नागरिकता अधिनियम में कनाडाई नागरिकता को परिभाषित किया।

1950 में संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव 83 अपनाया गया।

1957 में अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में आद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत हो गई।

1964 में तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाने का ऐलान किया गया।

1967 में लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।

1967 में भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।

1980 में  इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत हो गई।

1981 में  कंबोडिया ने अपना नया संविधान अपनाया।

1983 में नासा ने अंतरिक्ष यान एस -205 लांच किया।

1998 में मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।

2007 में  गोर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

2008 में माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment