Monday 25 June 2018

25 जून – विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ


1931 में भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ। वे यूपी के मांडा राजघराने से आते थे। वे 2 दिसम्बर1989 से 10 नवम्बर 1990 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 27 नबंवर 2008 को उनका निधन हो गया। वे राजनेता के साथ कवि और चित्रकार थे। उन्हें सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में उन्होने मंडल कंमीशन की सिफारिशें लागू की जिसमे पिछड़ी जाति को सरकारी नौकरियों में 26 फीसदी आरक्षण दिए जाने का प्रावधान था।  

1529 में मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर आगरा लौटा।

1788 में वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1913 में  बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन।


1900 में लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म हुआ। वे ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय थे।

1908 में सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सेनानी और राजनीतिज्ञ थीं।

1924 में संगीतकार मदन मोहन का जन्म हुआ.

1950 में कोरियाई गृहयुद्ध आरंभ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीतयुद्ध का रूप ले लिया।

1950 में किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हो गया।

1998 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।

1999 मे संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।

2002 में अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।

2003 में सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।

2004 में रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।

2005 में अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।

2008 में उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया।

2017 में श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment