Wednesday 13 June 2018

13 जून – मेहंदी हसन का इंतकाल हुआ

2012 में प्रसिद्ध गजल गायक मेहंदी हसन इस दुनिया को छोड़कर चले गए। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के लूणा गांव में 18 जुलाई 1927 को जन्में मेहदी हसन का परिवार संगीतकारों का परिवार रहा है। भारत-पाक बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया।  आबिदा परवीन कहती हैं कि मशहूर ग़ज़ल गायक मेहदी हसन एक ही ग़ज़ल का रियाज़ पूरी रात किया करते थे। उनकी गाई गजलों की दीवानी कई पीढ़ियां हैं। हसन की गाई  - अब के बिछड़े' और 'पत्ता पत्ता बूटा बूटा' गजलें काफी लोकप्रिय रहीं।


1420 में गुलाम वंश के खत्म हो जाने के बाद जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1721 में इंग्लैंड ने मैड्रिंड के साथ संघिपत्र पर हस्ताक्षर किया।

1757 में सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के राबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।

1879 में क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म हुआ। वे विनायक दामोदर सावरकर के भाई थे।

1923 में हिन्दी फिल्मों के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म अम्बाला में हुआ था।


1940 में जलियावाला बाग हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फासी दे दी गई।

1993 में किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1997 को नई दिल्ली के उपहार सिनेमा घर में आग लगने के कारण 59 बेगुनाहों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सिनेमाघर मालिकों ने दर्शकों की सुरक्षा से समझौता किया था, जिस कारण इतना दर्दनाक हादसा हुआ।

2001 में नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।

2002 में 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।

2003 में डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2004 में लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल हुआ।

2005 में ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।

2006 में नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2016 में प्रसिद्ध लेखक, नाटककार और उपन्यासकार मुद्राराक्षस का निधन हो गया।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment