Thursday 30 August 2018

30 अगस्त - महान गीतकार शैलेंद्र का जन्म दिन है आज

1923 हिंदी फिल्मों के महान गीतकार शैलेंद्र का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में हुआ। उनका पूरा नाम शंकरदास केसरी लाल था। उन्होंने तीसरी कसम नामक बेहतरीन फिल्म का निर्माण भी किया था। 14 दिसंबर 1966 को मुंबई में उनका निधन हो गया। उन्होंने खासतौर पर राजकपूर की फिल्मों के लिए गहरे अर्थों वाले गीत लिखे। उनका एक गीत- होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है....

1659 में दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फांसी दी गई। दारा औरंगजेब का बड़ा भाई और विद्वान था। उसने हिंदू शास्त्रों का भी काफी गहरा अध्ययन किया था।

1682 में विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।

1780 में जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।

1806 में न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र डेली एडवर्टाइजरआखिरी बार प्रकाशित किया गया।

1836 में मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।



1928 में द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।

1947 में भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।

1951 में फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1976 में नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

1982 में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था.

1984 में अंतरिक्ष यान डिस्कवरीने पहली बार उड़ान भरी।

1991 में अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1999 में पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।

1999 - पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया।संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।

2001 में युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए। 
(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


1 comment:

  1. बहुत अच्छी प्रेरक प्रस्तुति
    नमन गीतकार शैलेंद्र जी को

    ReplyDelete