Thursday 4 January 2018

04 जनवरी – न्यूटन का जन्म हुआ

1643 में मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्‍यूटन का जन्‍म हुआ था। आइजैक न्यूटन दिमागी ताकत में दिव्य थे। उन्होंने  अपने विचित्र गणितीय सिद्धांतों का प्रतिपादन किया।  उन्होंने ग्रहों की आकृतियों और पथ का वर्णन किया, धूमकेतु के मार्ग बताए। समुद्र में आने वाले ज्वार का वर्णन किया, प्रकाश की किरणों में असमानताओं को बताया और वो सब कुछ बताया जो किसी अन्य विद्वान ने पहले कल्पना भी नहीं की थी, रंगों के गुणों का वर्णन किया।

1809 में दुनिया को ब्रेल लिपि देने वाले लुइस ब्रेल का जन्‍म हुआ था।

1854 में कैप्टन विलियम मैकडोनाल्ड ने मैकडोनाल्ड द्वीप की खोज की।

1865 में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने न्यूयॉर्क शहर के वॉलस्ट्रीट इलाके में अपना पहला हेडक्वार्टर स्थापित किया।

1889 में भारत के दूसरे चीफ जस्टिस एम. पतंजलि शास्त्री का जन्म हुआ।

1905 में हिन्दी खड़ी बोली के आरंभिक कवि श्री अयोध्या प्रसाद खत्री जी का निधन हो गया था।

1925 में हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और गीतकार श्री गोपालदास 'नीरज' जी का जन्म पुरावली ग्राम, जिला इटावा में हुआ।

1925 में ही हिन्दी और बंगाली फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता प्रदीप कुमार जी का जन्म हुआ था।

1952 में भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर जी का जन्म रामबन, जम्मू-कश्मीर में हुआ था।

1958 में स्पूतनिक 1 अपनी कक्षा से पृथ्वी की ओर गिरा।, एडमंड हिलेरी दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचे।

1966 में भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत पाकिस्तान सम्मलेन की शुरुआत हुई।

1972 में नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ।

1990 में पाकिस्तान के रेल हादसों के इतिहास में सबसे भयानक दुर्घटना हुई। दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।


1994 में भारत के महान संगीकार और गायक आर. डी. बर्मन जी ( राहुल देव बर्मन ) का मुंबई में निधन हो गया था।

2010 में भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेशनुसार शेयर बाजारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।




( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment