Tuesday 9 January 2018

09 जनवरी - महेंद्र कपूर का जन्म हुआ

1934 में हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म अमृतसर मे हुआ। 27 सितंबर 2008 को मुंबई में उनका निधन हो गया। उन्होंने बड़ी संख्या में रोमांटिक और देशभक्ति गीत गाए । उन्होंने बी आर चोपड़ा की फिल्मों हमराज़, ग़ुमराह, धूल का फूल, वक़्त, धुंध में विशेष रूप से यादगार गाने गाए। संगीतकार रवि ने इनमें से अधिकाश फ़िल्मों में संगीत दिया। महेंद्र कपूर का जन्म अमृतसर में हुआ था। पार्श्वगायन में कैरियर बनाने के लिए वे कम उम्र में ही मुंबई आ गए थे।


1431 में फ्रांस में 'जोन ऑफ आर्क' के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।

1718 में फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।

1768 में फिलिप एस्टले ने पहले 'मॉर्डन सर्कस' का प्रदर्शन किया। 1

 1873 में 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय की मृत्यु आज ही के दिन हुई थी। चार्ल्स लुई नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस के पहले शासक नेपोलियन पहले के भाई लुई बोनापार्ट के तीसरे बेटे थे।

1915 - मोहनदास करमचंद गाधी ( महात्मा गाँधी ) लंबे प्रवास के बाद दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुँचे।

1922 में भारतीय चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉ हरगोविंद खुराना का जन्म हुआ था।

1941 में यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या हुई।

1951 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय खुला।

1960 में मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ।

1964 में पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी जिसके दौरान अमरीकी सैनिकों ने बहुत से लोगों को हताहत और घायल कर दिया।

1968 में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ। इन्होंने 54 टेस्ट में 3012 और वनडे में 2204 रन बनाए।

1970 में सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।

1974 में हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, गीतकार, गायक और अभिनेता फरहान अख्तर का जन्म हुआ।

1982 में पहला भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment