Monday 8 January 2018

08 जनवरी - बिमल राय का निधन हुआ

1965 में महान फिल्मकार बिमल राय का निधन हो गया। उनका जन्म 12 जुलाई 1909 को बंगाल में हुआ था। वह महान फिल्म निर्देशक थे। हिंदी सिनेमा में प्रचलित यथार्थवादी और व्यावसायिक धाराओं के बीच की दूरी को पाटते हुए लोकप्रिय फिल्में बनाने वाले बिमल राय बेहद संवेदनशील और मौलिक फिल्मकार थे। दो बीघा जमीन और मधुमती उनकी उल्लेखनीय फिल्में हैं। उनकी फिल्में गरीबी और समाज का आईना होती थीं।


1026 में सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।

1642 में गैलीलियो गैलिली का निधन हुआ था। 

1790 में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।

1800 में आस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार हराया।

1800 में नौवी की दूसरी लड़ाई में आस्ट्रिया ने फ्रांस को हराया।

1884 में बंगाल के राष्ट्रवादी नेता और ब्रह्म समाज के वक्ता केशव चन्द्र सेन का कलकत्ता (अब कोलकता) में निधन हुआ।

1908 में मशहूर अभिनेत्री मैरी नादिया वाडिया का जन्म हुआ।

1929  में नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफन संपर्क स्थापित हुआ।

1941
में भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रणवानंदा महाराज का निधन हुआ।

1952
में जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।

1984
में पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय का निधन हुआ।

1987
में क्रिकेटर पी जी जोशी का निधन हुआ।

1995 में समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी र राम मनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश नारायण के निकट सहयोगी रहे मधु लिमाये का निधन हुआ।

1996
में फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।

2001
मे आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल, भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुंचे, भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये, घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।

2003
में श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment