Sunday 28 January 2018

29 जनवरी - हिकी ने भारत का पहला अखबार निकाला

1780 में भारत का पहला अंग्रेजी अखबार बंगाल गजट या कलकता जनरल एडवरटाइजर प्रकाशित हुआ था। भारत का पहला अखबार 29 जनवरी 1780 को एक अंग्रेज जेम्स अगस्टस हिकी ने कोलकाता से निकाला। इसका नाम बंगाल गजट था और इसे अंग्रेजी में निकाला गया। इस अखबार के प्रकाशन के लिए हिकी को ब्रिटिश कंपनी का कोपभाजन बनना पड़ा था।

1528 में भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया

 1896 में स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म हुआ। वे भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक थे। उनके आश्रम की शाखाएं गंगा सागर, कोलकाता, गया और दिल्ली में संचालित हैं।

1916 में प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।

1939 में रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान की स्थापना की गई।

1953 में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना की गई। भारत सरकार की संस्था भारतीय संगीत और नाटकों को बढ़ावा देती है।

1963 में फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाजार (ईईसी) में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।

1970 में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म हुआ। वे भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता हैं। बाद सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री भी बने।


1979 में भारत की सबसे पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

1993 में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हुआ।

1994 में केन्द्र सरकार ने एयर काॅर्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।

1996 में फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करने की घोषणा की।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment