Wednesday 24 January 2018

24 जनवरी – डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति चुने गए

1950 में संविधान सभा की अंतिम बैठक हुई। इस बैठक में डाक्टर राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना था। वे बिहार के सीवान जिले के रहने वाले थे। इसके साथ ही इसी दिन 1950 में ही जनगण मन अधिनायक....को राष्ट्रगान के तौर पर अपनाया गया था

1667 में ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। इस समझौते के आधार पर हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया। इस समझौते के आधार पर ब्रिटेन को मिलने वाला सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र वर्तमान न्यूयार्क राज्य था।

1776 में जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का जन्म हुआ। वे अद्भुत विचारवान लेखक थे।

1797 में फ़्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का जन्म हुआ।

1824 में रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया । 

1826 में प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।

1839 में चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने ग

1857 में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।

1924 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।

1924 मे रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

1936 में अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1939 में चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मरे। 

1947 में दिमित्रियो मैक्सिमोज़ ने एथेंस में राजतंत्रीय सरकार की स्थापना की

1952 में बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।

1965 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन।

1966 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ। 

2008 में उत्तर प्रदेश में सैनिटेशन पॉलिसी के लिए टास्क फोर्स गठित हुई। पूर्व थल सेना अध्यक्ष जेजे सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

2010 में  वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। बांग्ला फिल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया।
  
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment