Sunday 14 January 2018

14 जनवरी – पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठे हारे

1761 में पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफ़ग़ान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया। मराठा सेनापति सदाशिवराव भाऊ और अफगान सेनानायक अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई। लड़ाई भारतीय इतिहास की बेहद महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी बदलावों वाली साबित हुई। अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को पराजित किया और इससे भारत में मराठा शक्ति क्षीण हो गई। पानीपत के तीसरा युद्ध दरअसल 18वीं शताब्दी के मध्य में मराठों और अफगानों के बीच चल रहे युद्धों की श्रंखला का अंतिम और निर्णायक युद्ध था।

1742 में दुनिया का हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले एडमंड हेली का निधन हो गया।

1794 में एलीजाबेथ हॉग बेनेट, सिजेरियन ऑपरेशन से शिशु को जन्म देने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।

1875 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता दार्शनिक श्वेट्जर का जन्म हुआ।

1878 में एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने महारानी विक्टोरिया के सामने टेलीफोन का प्रदर्शन किया।

1898 में जोसेफ डार्लिंग ने टेस्ट क्रिकेट का पहला छक्का लगाया।

1914 में हेनरी फोर्ड ने मॉडल-टी कार के उत्पादन के लिए उन्नत असेम्बली लाइनतकनीक प्रस्तुत की।

1926 में बांग्ला लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।

1953 में जोसिप ब्रॉज टीटो यूगोस्लाविया के पहले राष्ट्रपति बने।

1969 में मद्रास राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदल कर तमिलनाडु हुआ।

1972 में डेनमार्क की मार्ग्रेथ द्वितीय 1412 के बाद डेनमार्क की पहली महारानी बनीं।

1977 में भारत के पहले फार्मूला वन ड्राइवर नारायन कार्तिकेयन का जन्म हुआ।

1997 में ग्रीस के संस्कृति मंत्री ने उस स्थान, लाइसियम, की खोज की पुष्टि की, जहां दार्शनिक अरस्तु अपने शिष्यों को पढ़ाते थे।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment