Saturday 13 January 2018

13 जनवरी – रेडियो प्रसारण की शुरुआत हुई

1910 में पहली बार सार्वजनिक रेडियो का प्रसारण न्यूयार्क में हुआ था। यह प्रसारण 20 किलोमीटर दूर समंदर में मौजूद जहाज पर भी सुना जा सकता था। भारत में रेडियो को सबसे पहले मद्रस प्रेसीडेंसी क्लब 1924 में लेकर आया थाक्लब ने 3 साल रेडियो प्रसारण पर काम किया था, लेकिन आर्थिक मुश्किल के कारण 1927 में क्लब ने इसे बंद कर दिया था। 1927 में कुछ बोम्बे के व्यापारियों ने भारतीय प्रसारण कंपनी को बोम्बे और कलकत्ता में शुरू कियाये कंपनी भी 1930 में विस्तारित हो गई और फिर 1932 में भारत सरकार ने इसकी बागडोर अपने हाथों में ले ली और एक अलग से भारतीय प्रसारण सेवा नाम का विभाग आरम्भ कर दिया 1936 में इसका नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो किया गया।


1607 में स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 'बैंक ऑफ जेनेवा' का पतन हुआ।

1709 में मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया। 

1842 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 'आंग्ल अफ़गान युद्ध' में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहें।

1849 में द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।

1926 में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का जन्म हुआ।

1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कोलकाता में आमरण अनशन शुरू किया।

1949 में पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक राकेश शर्मा का जन्म हुआ।

1976 में भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन हुआ।

1988 में चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन हो गया।

1993 मे अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।

 1995 में बेलारूस नाटो का 24वां सदस्य देश बना।

1999 में नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।

2006 में परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।

2007 में महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वां अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।

2016 में भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के हीरो और बांग्लादेश के निर्माताओं में से एक लेफ्टिनेंट जनरल जेएफआर जैकब का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment