Monday 15 January 2018

15 जनवरी – 1934 में भूकंप ने भारी तबाही मचाई

1934 में भारत और नेपाल में आए 8.7 तीव्रता वाले भूकंप में 11,000 लोगों की जान चली गईं और माल असबाब का भारी नुकसान हुआ। कई इमारतें जमींदोज हो गईं। खास तौर पर बिहार झारखंड के शहरों में भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इसे भारतीय उपमहाद्वीप का बीसवीं सदी का सबसे बड़ा भूकंप कहा जा सकता है। भूकंप से नेपाल के शहर काठमांडू का दरबार स्क्वायर तबाह हो गया। उत्तर बिहार के शहरों में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई। मुंगेर शहर और जमालपुर के रेलवे कालोनी और स्टेशन भी बुरी तरह भूकंप में ध्वस्त हो गए।


1559 में एलिजाबेथ प्रथम इंग्लैंड की महारानी बनीं, वेस्टमिंसटर ऐबे में ताजपोशी हुई।

1784 में विलियम जोन्स ने एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना की।

1861 में एलीशा ओटिस ने स्टीम एलीवेटर का पेटेंट कराया।

1889 में कोका-कोला कंपनी (तब पेम्बर्टन मेडिसिन कंपनी) का जॉर्जिया में निगमीकरण हुआ।

1907 में डॉ. ली डी फॉरेस्ट ने ट्रायोड वैक्यूम ट्यूब का पेटेंट कराया।

1919 में जर्मनी के प्रमुख समाजवादी नेताओं रोजा लग्जमबर्ग और कार्ल लिबकनेस्ट की यातना देने के बाद हत्या कर दी गई।

1926 में स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता केडी जाधव का जन्म हुआ।


1943 में दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन पेंटागन का निर्माण पूरा हुआ।

1956 में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्म हुआ।

1969 में सोवियत रूस ने सोयूज 5 को लॉन्च किया।

1971 में मिस्र के आसवान बांध का आधिकारिक रूप से उद्घाटन हुआ।

1988 में भारत के विकेट-कीपर किरन मोरे ने मद्रास टेस्ट में वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाजों को स्टम्प आउट कर कीर्तिमान बनाया।

1998 में भारत के दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा का निधन हुआ।

2001 में जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने ऑनलाइन फ्री कंटेंट इनसाइक्लोपीडिया ‘विकीपीडिया’ को लॉन्च किया।

2012 में पद्म विभूषण से सम्मानित भारत की प्रथम महिला फोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का निधन हुआ।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment