Saturday 6 January 2018

06 जनवरी- अलाउद्दीन खिलजी का निधन हुआ

1316 में खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन हुआ। उसकी मजार दिल्ली के महरौली में है। उसका वास्तविक नाम अली गुरशास्प था। उसका जन्म 1296 में हुआ था।  दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का वह दूसरा शासक था। वहएक विजेता था और उसने अपना साम्राज्य दक्षिण में मदुरै तक फैला दिया था। इसके बाद इतना बड़ा भारतीय साम्राज्य अगले तीन सौ सालों तक कोई भी शासक स्थापित नहीं कर पाया। वह अपने मेवाड़ और चित्तौड़ के विजय अभियान को लेकर भी जाना जाता है।

1664 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1824 में फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।  वे फ़्रांस के सेना कमांडर एलेग्ज़न्डर डोमा सीनियर के पुत्र थे।

1838 में  सैमुएल मोरसे पहली बार दुनिया के सामने टेलीग्राफ तकनीक को लाए थे, जो भविष्य में दूरसंचार का आधार साबित हुआ. मोरसे ने अपना टेलीग्राफ सिस्टम अमेरिका के न्यू जर्सी में पेश किया।

1861 में रोमानिया देश अस्तित्व में आया।

1885 में आधुनिक भारत के दिग्ग्ज हिंदी कवि और लेखकों में से एक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन हुआ।


1907 में मारिया मॉन्टेसरी ने पहला स्कूल और कामकाजी वर्ग के बच्चों के लिए रोम, इटली में डेकेयर सेंटर खोला।

1912 में एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।

1918 में जर्मनी ने फिनलैंड की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1929 में मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।



1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।

 1950 में ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।

1959 में महान आलराउंडर कपिल देव का चंडीगढ़ में जन्म हुआ। उनकी कप्तानी में भारत 1983 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार चैंपियन बना।

1967 में संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अल्‍लाह रक्‍खा रहमान (ए.आर.रहमान) का जन्‍म हुआ।

 1976 में चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

 1980 में सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
  
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment