Wednesday 10 January 2018

10 जनवरी – लंदन में मेट्रो रेल सेवा आरंभ हुई

1863 में आज ही के दिन लंदन में विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा के साथ हुई थी। लंदन में इसे ट्यूब ट्रेन भी कहते हैं। इसका निर्माण कार्य 1853 में आरंभ हुआ था। यह पैडिगटन और फैरिगडान स्ट्रीट के बीच पहली बार चली थी। लंदन की लाइफलाइन माने जाने वाली इस मेट्रो का 400 किलोमीटर से अधिक का नेटवर्क है। इसके 270 से ज्यादा स्टेशन हैं।

1616 में ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।

1692 में कोलकाता के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन हुआ

1836 में प्रफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बाद मानव शरीर क काट कर उसकी आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

1912 में ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।

1916 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्रज्य क हरा दिया।

1920 में वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में ने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1940 में जाने-माने गायक, गीतकार एवं अभिनेता के जे येसुदास का जन्म हुआ।

1946 मे लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

1954 में ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।

1963 में भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की।

1972 में पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद बाद शेख मुजीबुर रहमान राष्ट्रपति के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।

1991 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद गए थे

1996 में जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर इजरायल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे। इजरायल और जॉर्डन ने 1994 में हुई शांति संधि के बाद 46 साल से चले आ रहे युद्ध की समाप्ति के बाद उनकी इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में आए सुधार के प्रतीक के रूप में देखा गया।

2008 में ऑटो एक्सपो में टाटा ने एक लाख की कार नैनो को पहली बार प्रदर्शित किया।
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment