Thursday 18 January 2018

18 जनवरी - महान लेखक किपलिंग का निधन हुआ

1936 में 18 जनवरी रुडयार्ड किपलिंग का लंदन में निधन हो गया। 18 जनवरी को ही उर्दू लेखक मंटो, कवि हरिवंश राय बच्चन और गायक कुंदनलाल सहगल इस दुनिया को छोड़ गए।
1865 में 30 दिसंबर को अंग्रेजी के महान लेखक, कवि, पत्रकार रुडयार्ड किपलिंग का मुंबई में जन्म हुआ। उनकी प्रसिद्ध कृति जंगलबुक है। 1907 में उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। किपलिंग को उनकी पुस्तक द जंगल बुक (1894) (कहानी संग्रह जिसमें रिक्की-टिक्की-टावी ), किम 1901 (साहस की कहानी)द मैन हु वुड बी किंग (1888) और उनकी कविताएं जिसमें मंडालय (1890), गंगा दीन (1890) और इफ- (1910) शामिल हैंके लिए जाना जाता हैं। उन्हें लघु कहानी की कला में प्रमुख अन्वेषक माना जाता है। उनकी बच्चों की किताबें बाल-साहित्य की कालजयी कृतियां हैं।

1778 में कैप्टन कुक हवाई द्वीप पहुंचने वाले पहले यूरोपियन बनेजिसे उन्होंनेसैंडविच द्वीप’ नाम दिया।

1842 में समाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ।

1871 में कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।

1886 में इंग्लैंड में हॉकी एसोसिएशन के गठन के साथ ही आधुनिक फील्ड हॉकी का जन्म हुआ।

1896 में पहली बार एक्स रे मशीन को दुनिया के सामने लाया गया।

1911 में पहली बार एक एयरक्राफ्ट पानी के जहाज पर उतरालेयूजीन बी.एली ने कर्टिस पुशर बाईप्लेन को पेन्सिलवेनिया पर उतारा।

1938 में राजनीतिक बंदियों का आखिरी जत्था अंडमान जेल से मुख्य-भूमि के लिए रवाना हुआ।

1947 में गायक और फिल्म अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का निधन हुआ।

1955 में उर्दू के मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो का निधन हुआ।

1972 में भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का मुंबई में जन्म हुआ।

1977 में वैज्ञानिकों ने लीजियनेरेस रोग (एक प्रकार का निमोनियाके कारक बैक्टीरिया की खोज की।

1996 में फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एनटी रामा राव का निधन हुआ।

1997 में भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘रेवा’ को बेंगलुरु में लॉन्च किया गया।

1999 में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।

2002 में सियरा लिओन के गृह-युद्ध की समाप्ति की घोषणा की गई।

2003 में कवि हरिवंश राय बच्चन का निधन हुआ।




( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment