Wednesday 17 January 2018

17 जनवरी – दक्षिण ध्रुव पर तिरंगा लहराया

1989 में कर्नल जतिंदर कुमार बजाज दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पेशे से मेकेनिकल इंजीनियर बजाज सधे हुए पर्वतारोही थे। जब उन्होंने दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहराया तो उस दिन को भारत के लिए बड़ी उपलब्धियों वाला दिन माना गया। दक्षिणी ध्रुव पृथ्वी का सबसे दक्षिणी छोर है। इसे अंटार्कटिका के नाम से भी जाना जाता है। बजाज नेहरु इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग उत्तरकाशी के प्रिंसिपल भी रह चुके हैं।


1584 में मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।

1595  में फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1601 में मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया। 

1601 में फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।

1757 में जर्मनी ने प्रूशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1852 में ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

 1863 में अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।

1895 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।

1913 में रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने ग

1915 में रूस ने बुकोविना और पश्चिमी यूक्रेन पर कब्जा किया। 



1941 में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना।

1945 में सोवियत संघ की सेना जर्मनी के वर्साय पहुंची।

1946 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।

1948 में नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।

1976 में यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया ।

1980 में नासा ने फ्लाट्सट्कोम-3 लांच किया।

1985 में भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।

1987 में टाटा समूह ने फुटबॉल अकादमी खोली

1995 में जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत। 


   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment