
1817 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में हिन्दू कॉलेज की स्थापना हुई।
1840 में डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी हुई।
1841 में प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1860 में डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल की।
1892 में पहली बार बास्केटबॉल खेला गया।
1920 में अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।
1942 में जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।
1949 में अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की
घोषणा की।
1950 में दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1952 में ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्माइलिया तथा स्वेज नगर पर
कब्जा किया।
1957 में वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1957 में भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।
1964 में अमेरिका में ‘मीट द बीटल्स’ जारी हुआ।
1972 में अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश तथा मेघालय भारतीय संघ के
राज्य बने।
1980 में अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार
किया।
1982 में मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावी हुआ।
2005 में बालीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन हो गया। वे गुजरात के
संभ्रात परिवार से आती थीं। पर उनके जीवन के आखिरी दिन बड़े खराब गुजरे थे। परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन, शशि कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ कई फिल्में की थीं।
2009 में बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें
राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
No comments:
Post a Comment