Tuesday 23 January 2018

23 जनवरी – नेताजी का जन्म कटक में हुआ

1897 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक शहर में हुआ।
बोस के पिता का नाम 'जानकीनाथ बोस' और माँ का नाम 'प्रभावती' था। जानकीनाथ बोस कटक शहर के मशहूर वक़ील थे। प्रभावती और जानकीनाथ बोस की कुल मिलाकर 14 संतानें थी, जिसमें 6 बेटियाँ और 8 बेटे थे। सुभाष चंद्र उनकी नौवीं संतान और पाँचवें बेटे थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के महानायकों में से एक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जीवन और उनकी मौत दोनों ही रहस्यमय रहा। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था।


1556 में चीन के शेनसी प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।

1570 में स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।

1668 में इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया। 

1793 में ह्यूमन सोसायटी ऑफ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।

1920 में भारत में वायु परिवहन एवं एयरमेल सेवाओं की शुरुआत हुई।

1930 में क्लाइड टॉमबॉग ने सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की तस्वीर ली।

1932 में  अल सल्वाडोर में सेना ने प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की।

1965 में दुर्गापुर अलॉय इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई।

1966 में इंदिरा गांधी भारत की तीसरी एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी।

1976 में गौतम बुद्ध के नगर कपिलवस्तु को खुदाई में खोजा गया।


1977में आपातकाल के बाद चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ कई पार्टियों को मिलाकर जनता दल का गठन हुआ। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment