Thursday, 11 January 2018

11 जनवरी - ईस्ट इंडिया कंपनी ने सूरत में कारखाना लगाया

1966 में भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का रुस के शहर ताशकंद में निधन हो गया। वे महान और धुन के पक्के राजनेता थे। उन्होने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। वे बहुत कम समय प्रधानमंत्री रहे, पर उन्हें पाकिस्तान के साथ युद्ध में बहादुर से लड़ने और उनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के लिए याद किया जाता है।


1569 में इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का आरंभ  हुआ

1613 में जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।

 1681 में ब्रैडेनबर्ग और फ़्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ। 

1759 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहले जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई

1779 में चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने।

1866 में इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से 220 लोगों की मौत हो गई।

1908 में ग्रैंड कैनियन नेशनल मोन्युमेंट की स्थापना हुई।

1922 में डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई थी।

1942 में जापान ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।

1946 में भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ। 


1966 में रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए

1972 में पूर्वी पाकिस्तान का नाम बांग्लादेश हुआ।


1973 में भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ था। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment