Sunday 28 January 2018

28 जनवरी -पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ

1865 में पंजाब केसरी के नाम से मशहूर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के ढूढीके में हुआ। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की थी। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। सन् 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अन्तत: 17 नवम्बर 1928 को निधन हो गया।

1684 में  जर्मनी के संगीतकार जार्ज फ़्रेडरेक हेंडल का जन्म हुआ। वह सन 1713 ईसवी से ब्रिटेन में रहने लगे और अपनी कला का प्रदर्शन उन्होंने इसी देश में किया।

1725 में रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान का 53 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 

 1807 में एक जर्मन उद्यमी फ्रेडरिक अल्बर्ट विंडसर ने लंदन की सड़क पर दुनिया की सबसे पहली गैस लाइटें जलाईं थीं।

1813 में युनाइटेड किंगडम में पहली बार 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का प्रकाशन हुआ।

1819 में  सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।

1835 में पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ

1860 में ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा  दिया।


1887 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू हुआ था।
1899 में भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़' के.एम.करियप्पा का जन्म।

1928 में देश के प्रमुख भौतिक वैज्ञानिक राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था

 2010 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान जी की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दे दी गई। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment