Monday 22 January 2018

22 जनवरी – ठाकुर रोशन सिंह का जन्म हुआ

1892 में भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाकुर रोशन सिंह का जन्म शाहजहांपुर में हुआ।   असहयोग आन्दोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुए गोली-कांड में सजा काटकर जैसे ही शान्तिपूर्ण जीवन बिताने घर वापस आए कि हिन्दुस्तान रिपब्लिकन सोसिएशन में शामिल हो गए। वे काकोरी कांड में शामिल थे 19 दिसंबर 1927 को इलाहाबाद के नैनी जेल में उन्हें फांसी पर लटका दिया गया।

1531में ब्रिटेन के लेखक और दार्शनिक फ्रांसिस बेकन का जन्म हुआ। आरंभ के दिनों में वे राजनीति में भी गए।

1517 में तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।

 1666 में मुगल बादशाह शाहजहां का निधन हुआ। शाहजहां पांचवां मुग़ल शहंशाह था। शाहजहां अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के लिए प्रसिद्ध था। 

1673 में न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।

1760 में वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।

 1788 में ब्रिटिश कवि जार्ज गोईन बायरन का जन्म हुआ।


1905 में रूस में अक्टूबर क्रांति की शुरुआत हुई।

1924 में रैमसे मैकडोनाल्ड इंग्लैंड के लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।

1990 में फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी एलीजे कार्नेट का जन्म  नाइस में हुआ। कार्नेट ने अपने ग्रैंड स्लैम कॅरियर की शुरुआत 2005 में फ्रेंच ओपन से की। 

1999 में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके बेटों को उड़ीसा के क्योंझर जिले में जिंदा जला दिया गया था।

2009 में  फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। 

 2009 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ग्वांतानामो बे को बंद करने का आदेश दिया। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment