Friday 5 January 2018

05 जनवरी – परमहंस योगानंद का जन्म हुआ

1893 में आध्यात्मिक गुरु परमहंस योगानंद का जन्म हुआ। 7 मार्च 1952 को उनका निधन हुआ। उनकी पुस्तक एन आटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी काफी चर्चित है। वे क्रियायोग के प्रणेता थे। योगानंद के अनुसार क्रिया योग ईश्वर से साक्षात्कार की एक प्रभावी विधि है, जिसके पालन से अपने जीवन को संवारा और ईश्वर की ओर अग्रसर हुआ जा सकता है। उनके द्वारा स्थापित योगदा आश्रम का मुख्यालय रांची में है। इसी शाखाएं देश-विदेश में फैली हैं।


1592 में मुगल शासक शाहजहां का जन्म लाहौर ( अब पाकिस्तान ) में हुआ था।

1905 में चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के सातवें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा की। 

1659 में खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।

1671में छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया। 

1900 में आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।

1957 में केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।

1970 में चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।

1993 में क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा एक तेल टैंकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1999 में विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना।

2000 में अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।

2002 में दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- अब आप भरोसे के लायक़ नहीं रहे।

2003 में अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।

2006 मे भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।

2007 में तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment