Sunday 21 January 2018

21 जनवरी – हेमू कालाणी को फांसी हुई

1943 में ब्रिटिश सरकार ने क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी को महज 20 साल की उम्र में फांसी पर लटका दिया गयाहेमू का जन्म 23 मार्च 1923 को सख्खर पाकिस्तान में एक सिंधी परिवार में हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में कूद पड़े। उन्हें जानकारी मिली कि अंग्रेजी सेना हथियारों से भरी रेलगाड़ी रोहड़ी शहर से होकर गुजरेगी। हेमू अपने साथियों के साथ रेल पटरी को अस्त व्यस्त करने की योजना बनाई। वे कार्य गुप्त तरीके से कर रहे थे पर वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों की नजर उनपर पड़ी और हेमू को गिरफ्तार कर लिया । हेमू को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।


1720 में स्वीडन और प्रशिया ने स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1774 में अब्दुल हामिद प्रथम ऑट्टोमन साम्राज्य के सुल्तान और खलीफा बने।

1840 में चार्ल्स व्हीटस्टोन और विलियम कुक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया।

1853 में रसेल हावेस ने लिफाफे मोड़ने वाली मशीन का पेटेंट कराया।

1865 में पहली बार एक तेल कुएं की खुदाई तारपीडो की मदद से की गई। 

1924 में रूस में बोल्शेविक क्रांति के नेता लेनिन का निधन हुआ।

1925 में अल्बानिया की संसद ने स्वयं को गणतंत्र घोषित किया।

1941 में पहली बार मैग्नीशियम धातु का व्यावसायिक उत्पादन अमेरिका में शुरू हुआ।


1945 में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का निधन हुआ।

1954 में विश्व की पहली आणविक पनडुब्बी यूएसएस नॉटिलस लॉन्च की गई।

1961 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

1963 में हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का निधन पटना में हुआ। वे अपनी लोकप्रिय कृति देहाती दुनिया समेत हिंदी साहित्य में अमूल्य योगदान के लिए याद किए जाते हैं। 

1969 में भारत का पहला स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर टीडीसी-12 को बार्क में लॉन्च किया गया।

1972 में असम का नेफा क्षेत्र (नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी) केंद्र शासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेशबना।

1976 में कॉन्कोर्ड विमानों की पहली व्यावसायिक सेवा शुरू हुई। 

1996 में सुमात्रा तट के पास समुद्री तूफान में यात्रियों से भरी नाव डूबने से 340 लोगों की मौत हुई।



 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment