Friday, 12 January 2018

12 जनवरी - स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ

1863 में स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त था। वे रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। विवेकानंद वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया। उनका जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 4 जुलाई 1902 को हावड़ा के पास बेलुर में उनका निधन हो गया। 1984 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घोषणा की गई।

 1708 में शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।

1757 में ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तगाल से अपने कब्जे में लिया।

1866 में लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1869 में भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म हुआ।

1934 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गई। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया था।


1924 में गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर गलती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 1948 में इसी दिन महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया। वे 1947 में भारत के विभाजन से बहुत दुखी थे।

1976 में  दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन ।


 1991 में अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई को मंजूरी दी ।

2004 में दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरुआत की।

2005 में भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ।

 2010 में कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।

 2015 में कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गए। 
2018 में हिंदी के प्रख्यात लेखक दूधनाथ सिंह का इलाहाबाद में निधन हो गया. 


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment