Thursday 25 January 2018

25 जनवरी - चुनाव आयोग की स्थापना हुई

1950 को चुनाव आयोग का गठन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अधीन हुआ था। चुनाव आयोग एक स्वायत्तअर्द्ध न्यायिकसंवैधानिक निकाय है। चुनाव आयोग के काम काज में कार्यपालिका का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। 25 जनवरी को देश के मतदाताओं को जागरुक बनाने के लिए मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1565 में तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।


1579 में डच गणराज्य की स्थापना हुई।


1755 में मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।


1831 में पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।


1839 में चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।


1874 में ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।


1882 में वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।


1952 में सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।


1959 मे ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।


1969 में अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।


1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।


1975 में शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।


1980 ‌में मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


1983 में आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।


1991 में यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।


1992 में रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।


1994 में तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथमअटलांटिक महासागर में गिरा।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment