Tuesday 16 January 2018

16 जनवरी – शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ

1938 में प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का निधन। अपने जीवन के आखिरी दिन वे समताबेर (हावड़ा जिले में देउल्टी) के पास रहते थे। उन्होंने कई कालजयी उपन्यासों की रचना की। इनमें श्रीकांत, पथ के दावेदार, दत्ता, विप्रदास आदि प्रमुख हैं। उनकी कृति देवदास पर कई बार फिल्में बन चुकी हैं। उनकी कृतियों का अनुवाद दुनिया की कई भाषाओं  में हो चुका है।


1547 में इवान चतुर्थ 'इवान द टैरिबल' रूस का जार बना।

1556  में फ़िलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।

1581 में ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया। 

1681 में महाराष्ट्र के रायगढ़ के किले में शिवाजी राव के पुत्र शंभाजी का राज्याभिषेक हुआ।

 1761 में अंग्रेजों ने पुंडुचेरी को फ्रांस के कब्जे से छीन लिया था। फ्रांस के साथ यह लड़ाई कर्नाटक युद्ध के अंतिम चरण में हुई

1769 मे कलकत्ता ( अब कोलकाता ) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।

1901में  भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन।


1943 में इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।

1947 में विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

1955 में पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन।

1966 में भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु टीएल वासवानी का निधन।

1970 में सत्ता पलट के बाद 28 वर्ष की उम्र में कर्नल मुअम्मार गद्दाफ़ी ने लीबिया की बागडोर संभाली थी।

1979 में ईरान के शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी देश छोड़ भागे थे।


1989 में मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रेम नजीर (मूल नाम अब्दुल खादिर) का निधन । इनके नाम सबसे अधिक 600 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है। 



  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment