Friday 19 January 2018

19 जनवरी – देवेंद्रनाथ टैगोर का निधन हुआ

1905 में धर्म सुधारक देवेंद्रनाथ टैगोर का कोलकाता में निधन हुआ। वे रवींद्रनाथ टैगोर के पिता थे। देवेंद्रनाथ ठाकुर का जन्म सन् 1818 में बंगाल में हुआ था। इनकी शिक्षा-दीक्षा हिंदू कॉलेज में हुई। उनका लालन पालन अपार धन तथा वैभव में हुआ। 22 साल की अवस्था में इन्होंने 'तत्वबोधिनी सभा' स्थापित की। 

1839 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के बंदरगाह शहर अदन पर कब्जा किया।

1903 में इंग्लैंड के राजा एडवर्ड सप्तम और अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने रेडियो प्रसारण के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान किया।


1915 में जॉर्जेस क्लॉड ने विज्ञापन पटों में प्रयुक्त होने वाली नियॉन डिस्चार्ज ट्यूब का पेटेंट कराया।

1920 में अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस की सदस्यता के विरोध में मतदान किया।

1931 में पहला गोल मेज सम्मेलन लंदन में हुआ, इसमें ब्रिटेन, भारत के राज्यों और ब्रिटिश भारत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

1935 में बांग्ला फिल्म कलाकार और कवि सौमित्र चटर्जी का जन्म हुआ।

1942 में जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर हमला किया।

1949 में क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।

1960 में जापान और अमेरिका ने अमेरिका-जापान पारस्परिक सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1966 में कांग्रेस पार्टी ने भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए इंदिरा गांधी को अपना नेता चुना।

1990 में आध्यात्मिक गुरू आचार्य रजनीश उर्फ ओशो का पुणे में निधन हुआ।

1993 में चेक गणतंत्र और स्लोवाकिया राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

2006 में नासा ने न्यू होराइजन अंतरिक्षयान को लान्च किया, इसका पहला मिशन प्लूटो की पड़ताल करना था।

2013 में नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर कैल्शियम निक्षेपों की खोज की।​



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment