Tuesday 30 January 2018

30 जनवरी. महात्मा गांधी की हत्या हुई

1948 में नई दिल्ली के बिडला हाउस में महात्मा गांधी की नाथुराम गोडसे ने हत्या कर दी। उस वक्त बापू शाम की प्रार्थना सभा में शामिल होने जा रहे थे। बापू को कुल तीन गोलियां लगी  उन्होने आखिरी शब्द कहे हे राम। उनकी समाधि राजघाट पर है। दुनिया भर के लोग उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हर रोज पहुंचते हैं। 


1522 में ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध हुआ।

1641 में पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।

1648 में स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।

1649  में इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।

1790 में पहली लाइफबोट को टायन नदी में उतारा गया।

1889 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का वाराणसी में जन्म हुआ।

1903 में लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाॅफ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरीका उद्घाटन किया।

1910 में भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।

1911 मेंकैनेडियन नेवल सर्विसका नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवीकिया गया।

1913 में ब्रिटेन के हाउस आफ लॉर्ड्सने आॅयरिश होम रूल बिल को खारिज किया।

1913 मे प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म हुआ।

1933 में एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।


1949 में रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

1964 में दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।

1968 में हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।

1971 में इंडियन एयरलाइंस के फोकर फ्रेंडशिप विमानका अपहरण।

1972 में पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडलसे अपना नाम वापस लिया।

1989 में अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

1991में इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

2007 में टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।



2008 में भारत में चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment