Monday 2 July 2018

02 जुलाई - ऐतिहासिक शिमला समझौता हुआ

1972 में 2 जुलाई को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारत पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक शिमला समझौता हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस यात्रा के दौरान भुट्टो की बेटी बेनजीर भुट्टो भी शिमला आई थीं। जो बाद में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री भी बनीं। 


1698 में थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।

1757 में बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।

1777 में अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति ​हुई।

1781 में मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।

1843 में होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले हैनिमैन का फ्रांस के पैरिस में निधन हुआ था। 

1862 मे कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

1897 में इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।

1916 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।

1940 में क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।

1962 में पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।

1966 में फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

1976 में वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।

1983 में स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।

1990 में सऊदी अरब में मक्का-मीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।

2001 में फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।

2002 में स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )



No comments:

Post a Comment