Thursday 26 July 2018

26 जुलाई – फिदेल कास्त्रो ने क्रांति की शुरुआत की

1953 में फिदेल कास्त्रो ने चे ग्वेरा के साथ मिलकर आधिकारिक रूप से क्यूबा की क्रांति शुरुआत की। फिदेल ऐलेजैंड्रो कास्त्रो रूज़ का जन्म 13 अगस्त 1926 को हुआ था। उनकी मृत्यु 25 नवंबर 2016 को हुई। क्यूबा के एक राजनीतिज्ञ और क्यूबा की क्रांति के प्राथमिक नेताओं में से एक थे, जो फ़रवरी 1959 से दिसम्बर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री भी रहे।

1844 में न्यायाधीश, शिक्षाविद और कलकत्ता विश्विद्यालय के पहले भारतीय कुलपति गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।

1847 में पश्चिम अफ्रीकी तटीय देश लाइबेरिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1882 में स्टेटालैंड गणराज्य की दक्षिण अफ्रीका में स्थापना हुई।

1914 में सर्बिया और बुल्गारिया ने राजनयिक संबंध विच्छेद किए।

1945 में विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1952 में मिस्र के राजा फारूक ने अपने पुत्र फौद के लिए राजगद्दी छोड़ी।

1956 में मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल जमाल अब्दुल नासिर ने स्वेज नहर कंपनी के राष्ट्रीयकरण की घोषणा की।

1958 में अमेरिका ने वैन एलन विकिरण पट्टी के अध्ययन के लिए एक्सप्रलोरर 4 कृत्रिम उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1963 में दुनिया का पहला भूसमकालिक उपग्रह, सिनकॉम 2 का केप केनावेरल से प्रक्षेपण किया गया।

1963 में स्कोपये, यूगोस्लाविया (वर्तमान मेसिडोनिया गणराज्य) में आए भूकंप में करीब 1100 लोग मारे गए।

1971 में पहले अपोलो 'जे-मिशन' के लिए अपोलो 15 का प्रक्षेपण किया गया।

1974 में सात वर्षों के सैनिक शासन के बाद ग्रीस के प्रधानमंत्री कॉन्सटैन्टिनोस करामानलिस ने पहली नागरिक सरकार का गठन किया।

2008 में गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 बम धमाके हुए जिनमें 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।


2016 में हिलेरी क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए पहली महिला प्रत्याशी बनीं।
(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment