Wednesday 18 July 2018

18 जुलाई – राजेश खन्ना का निधन हुआ

2012 में सदाबहार रोमांटिक हीरो राजेश खन्ना ने इस दुनिया को अलविदा कहा। राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा में पहली बार सुपर स्टार के नाम से पुकारा गया। राजेश खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें आराधना, अमर प्रेम प्रमुख हैं। उनका जन्म 29 दिसंबर 1942 को हुआ था।

1861 में कादम्बिनी गांगुली का जन्म हुआ जो भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन थीं।

1918 में नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ जो नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति थे।

1927 में मशहूर गजल गायक मेहदी हसन का जन्म हुआ।

1947 में भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।

1973 में अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।

1980 में भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया। 1980 में टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

1982 में प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ। वे हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।

1994 में ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।

1999 में विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन हुआ।


2000 में रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment