Tuesday 10 July 2018

10 जुलाई – फोर्ट विलियम कालेज की स्थापना हुई

1800 कोलकाता में ब्रिटिश शासन ने उर्दू हिंदी को बढ़ावा देने के लिए फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना लार्ड वेलेजली द्वारा की गई। इस संस्था द्वारा संस्कृत, अरबी, फारसी, बंगला, हिन्दी, उर्दू आदि के हजारों पुस्तकों का अनुवाद भी हुआ। कुछ लोगों ने इस संस्थान को भारत में भाषा के आधार पर भारत के लोगों को बांटने का खेल खेलने का अड्डा भी माना है। 

1806 में तमिलनाडु के वेल्लोर में भारतीय सैनिकों का अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह हुआ।


1913 रुमानिया ने बल्गारिया के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।


1918 रुस में समाजवादी सोवियत संघ की स्थापना हुई।

1925 में सोवियत संघ की पहली समाचार सेवा तास की स्थापना हुई।


1928 में जॉर्ज ईस्टमैन ने पहले रंगीन चलचित्र का प्रदर्शन किया।

1947 में मोहम्मद अली जिन्ना का नाम पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में प्रस्तावित किया गया।

1949 में महान क्रिकेटर सुनील मनोहर गावस्कर का जन्म मुंबई में हुआ.  उन्हें कद का लिटिल खेल का मास्टर कहा जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का डॉन ब्रेडमैन का रिकार्ड तोड़ा. वे लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे .

1962 में अमेरिका ने संचार उपग्रह टेलस्टार लांच किया, जिससे टीवी पर लाइव प्रसारण संभव हुआ।

1962 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए।

1972 में ओडिशा के चांदका रिजर्व में हाथियों के झुंड ने 24 लोगों को कुचला।

1973 पाकिस्तान नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने का प्रस्ताव पास किया। 


1981 में सर्न प्रयोगशाला में प्रोटॉन और एंटी प्रोटॉन की पहली टक्कर।

1985 प्लेब्यॉय पत्रिका ने मेडाना की नग्न तस्वीर प्रकाशित की।

1990 रिचर्ड हेडली ने आखिरी दिन टेस्ट क्रिकेट खेला।

1991 में बोरिस येल्तसिन रूस के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति बने।

2011 में फोन हैकिंग विवाद के कारण ब्रिटिश समाचार पत्र न्यूज ऑफ द वर्ल्डका प्रकाशन बंद हुआ।

2014 में प्रख्यात अभिनेत्री जोहरा सहगल का 102 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। 


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment