Wednesday 11 July 2018

11 जुलाई – विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत हुई

1987 में आज ही के दिन दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा छुआ था। यही वह तारीख थी जिसे संयुक्त राष्ट्र ने हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। बढती आबादी धरती और उसके पर्यावरण के लिए भारी संकट है। इससे लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। भारत, बांग्लादेश जैसे देश बड़ी आबादी विस्फोट से जूझ रहे हैं।

1346 में लक्जेमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।

1630- कोलकाता आई पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन हुआ।

1673 में नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1832 में ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।

1889में सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1921 में मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। देश के तौर पर मंगोलिया का इतिहास बड़ा पुराना है। मंगोल लड़ाका सरदार चंगेज़ ख़ान ने 13वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से इसी देश से सीमा विस्तार की शुरुआत की थी।

1922 में हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।

1957 में मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन।

1977 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।

1979 में अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब विखंडित होकर आस्ट्रिया के पश्चिमी तट के समीप समुद्र में गिरी।

1995 में अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।

2002 में चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2008 में एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया। 


  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment