Sunday 29 July 2018

29 जुलाई - जेआरडी टाटा का जन्म हुआ

1904 में भारत के महान उद्योगपति तथा विश्वप्रसिद्ध औद्योगिक घराने टाटा समूह के  संस्थापक जेआरडी टाटा (जहांगीर रतनजी दादा भाई)  का पेरिस में जन्म हुआ। उनका परिवार गुजरात के नवसारी का रहने वाला था। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुजेन्न ब्रीरे के पांच संतानों मे से दूसरे नंबर पर थे। उनका निधन 29 नवंबर 1993 को स्वीटजरलैंड में हुआ। भारत में इस्पात, इंजिनयरिंग, होटल, वायुयान और अन्य उद्योगो के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

1567 में जेम्स छठे को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।

1748 में ब्रिटिश सेना का पहला सैन्य दल भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद करने के लिए आया।

1858 में यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए.
1876 में भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई.

1891 में प्रसिद्ध समाज सुधारकशिक्षाशास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर निधन कोलकाता में हुआ.

1899 में न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया।


1911 में मोहन बगान ने आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता.

1921 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गए.

1937 में जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया

1980 में  मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

1981 में एक रंगारंग कार्यक्रम में ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना का विवाह हुआ। लंदन के सेंट पॉल कैथीड्रल में करीब 3500 लोग इस शादी के गवाह बने लगभग 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा था. हालांकि 1992 में दोनों अलग हो गए।

1996 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का कोलकाता में निधन हुआ. उनका बचपन का नाम अरुणा गांगुली था। उन्होंने जाने माने स्वतंत्रता सेनानी और वकील आसफ अली से विवाह किया।

2003 में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय कामेडियन जॉनी वाकर का निधन हो गया।


2009 में जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment