Wednesday 4 July 2018

04 जुलाई – आइए गुलजारीलाल नंदा को याद करें

1898 में भारत के दो बार कार्यवाहक प्रधान मंत्री रहे गुलजारी लाल नंदा का जन्म सियालकोट में हुआ था। उनका निधन 15 जनवरी 1998 को अहमदाबाद में हुआ था। नंदा जी को 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। पीएम रहते हुए भी उनके पास महज दो जोड़ी खादी के कपड़े हुआ करते थे। नंदा जी पंडित नेहरु के निधन के बाद और फिर लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री वरिष्ठता के आधार पर बनाए गए थे। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने को संपत्ति नहीं बनाई थी। 


1902 में महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद का बेलूर में निधन हुआ। उनका बचपन का नाम नरेंद्रनाथ था। उनका जन्म 12 जनवरी को 1863 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 1893 में शिकागो में सर्वधर्म सम्मेलन में प्रख्यात भाषण दिया था। वे रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

1054 में चीन के सांग वंश तथा अरब के लोगों ने जीटा टौरी तारे के निकट सुपरनोवा एसएन 1054 देखा।

1534 में क्रिश्चियन तृतीय डेनमार्क और नार्वे के राजा बने।

1776 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1826 में अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जैफरसन का निधन हुआ।

1827 में अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में दास प्रथा समाप्त हुई।

1865 में मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।


 1934 में लियो स्लिजार्ड ने परमाणु बम में उपयोग होने वाले चेन रिएक्शन के डिजाइन का पेटेंट कराया।

1941 में नाजी सेना ने यूक्रेन के शहर लीव में पोलैंड के वैज्ञानिकों और लेखकों का कत्ल किया।

1946 में 381 वर्षों तक विभिन्न शक्तियों द्वारा शासित रहने के बाद फिलीपीन्स को अमेरिका से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।

1947 में ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गयाजिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।

1997 में मानव रहित अंतरिक्षयान ‘मार्स पाथफाइंडर’ ने मंगल ग्रह की सतह पर उतरा।

1998 में जापान ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए नोजोमी अंतरिक्ष प्रोब लॉन्च कियाअमेरिका और रूस के बाद तीसरा देश बना।

2005 में डीप इम्पैक्ट कोलाईडर यान टेम्पल 1 धूमकेतु पर पहुंचा।



 (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment