Saturday 14 July 2018

14 जुलाई – औरंगजेब दक्कन का सूबेदार बना

1636 में मुगल बादशाह शाहजहां ने औरगंजेब को दक्कन का सूबेदार नियुक्त किया। बाद में औरगंजेब शाहजहां के उत्तराधिकारी बने। उन्होंने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले मुगल शासक का रिकार्ड बनाया। हालांकि उनका ज्यादा समय दक्षिण में युद्ध लड़ते हुए ही गया।

1223 में पिता फिलिप द्वितीय के निधन के बाद लुईस अष्टम फ्रांस के महाराज बने।

1789 में फ्रांस की क्रांति की शुरुआत हुई। जनता ने बस्तिल के ऐतिहासिक जेल पर हमला बोला। 

1850 में कृत्रिम तौर पर (मशीन से) जमाई गई बर्फ का पहली बार प्रदर्शन किया गया। 


1914 में रॉबर्ट गोडार्ड ने तरल ईंधन से चालित पहले रॉकेट का पेटेंट हासिल किया। 


1933 में ऑस्ट्रिया के एक अखबार ने नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के यहूदी होने का दावा किया।


1933 में नाजी पार्टी ने जेनेटिक बीमारियों से जूझ रहे जर्मन नागरिकों के जबरन नसबंदी का अभियान शुरू किया।


1943 में अमेरिका में अफ्रीकी मूल के व्यक्ति को समर्पित पहले स्मारक जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर नेशनल मॉन्युमेंट’ की स्थापना।

1957 में मिस्र की नेशनल असेंबली में दाखिल होने वाली राव्या अतेया किसी अरब देश की पहली महिला सांसद बनीं

1958 में इराक में सैन्य तख्तापलट के बाद राजशाही का अंत हुआ।

1965 में मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के मैरिनर-4 अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज-अप तस्वीर खींची।

1969 में जयपुर में मालगाड़ी और पसैंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत हो गई। 


1969 में अमेरिका में 100 डॉलर से ज्यादा मूल्य वाले सारे नोट बंद किए गए। 

1976 में कनाडा में सजा ए मौत पर पाबंदी लगाई गई। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में फांसी और किसी भी तरह से सजाए मौत पर पाबंदी है।


1976 में अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया।

2004 में फिलिपींस ने इराक युद्ध में भेजे सैन्य बलों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू की। 

2014 में चर्च ऑफ इंग्लैंड ने महिलाओं को भी बिशप बनाने की अनुमति दी।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment