Sunday 15 July 2018

15 जुलाई – के कामराज का जन्म हुआ

1903 में 15 जुलाई को महान गांधीवादी राजनेता के कामराज का जन्म तमिलनाडु में हुआ। उन्हें तमिलनाडु का निर्माता कहा जाता है। वे पंडित नेहरु के मंत्रीमंडल में बहुत प्रभावशाली नेता थे। कम शिक्षित होने के बावजूद वे बहुत आगे की सोचते थे। उन्हें राजनीति में कामराज प्लान के लिए भी याद किया जाता है। यह संयोग रहा कि उनका निधन 2 अक्तूबर 1975 को गांधी जयंती के ही दिन हुआ।

1795 में ला माइरसेसी को फ्रांस का राष्ट्र गान घोषित किया गया।

1864 में अमेरिका में कैदियों से भरी वैन ट्रेन से टकराई, 65 लोगों की मौत।

1904 में अमेरिका के लासएंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।

1909 में आंध्र प्रदेश की महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।

1910 में एमिल क्रेपलिन ने अल्जामर नामक बीमारी का पता लगाया।

1916 में दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग आज ही के दिन शुरू हुई थी

1923 में इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।

1926 में मुंबई में पहली मोटर बस चली।

1948 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित।

1955 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को भारत रत्न दिए जाने का एलान हुआ।

1961 में स्पेन में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकार स्वीकार किया गया।

1968 में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा आरंभ हुई।

1970 में डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर महिला विश्वकप फुटबाल जीता।

1983 में आज ही के दिन 'निन्टेन्डो इंटरटेनमेंट सिस्टम' नाम का गेमिंग कन्सोल जापान के बाजार में लाया गया था। वीडियो गेम्स के बाजार में इसके साथ एक नया दौर शुरू हुआ।

1997 में इटली के मशहूर फैशन डिजाइन गिएनी वरचासे की गोली मार कर हत्या।


2004 में भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक जहांगीर कोयाजी का निधन हुआ।


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment