Saturday 21 July 2018

21 जुलाई - आनंद बक्शी का जन्म रावलपिंडी में हुआ

1930 में मशहूर गीतकार आनंद बख्शी का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में हुआ। साहिर लुधियानवी के अलावा आनंद बख्शी ही एक ऐसे गीतकार थे जो अपने गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान मौजूद रहते थे और लगगभग 4000 गाने उन्होंने लिखे हैं साथ ही आनंद बख्शी ने 1973 की फिल्म 'मोम की गुड़िया' में लता मंगेशकर के साथ गाना भी गाया है। आनंद बख्शी साहब की बीमारी के कारण 30 मार्च 2002 को 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। उनका लिखा प्रसिद्ध गीत है – परदेशियों से ना अंखिया मिलाना...

356 ईपू- युवा हेरो स्ट्रैटस ने अपनी प्रसिद्धि के लिए प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल आर्टिमिस के मंदिर में आग लगा दी।

1831 में बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की।

1883 में कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थिएटर हॉल स्टार थिएटर की शुरुआत हुई।

1884 में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया ।

1906 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यूसी  बनर्जी का निधन।
1941 में यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।

 1947 में संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1947 मे इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।

1963 में काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।

1977 में नीलम संजीव रेड्डी देश के राष्ट्रपति बने।

1988 में भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।

2007 में हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब 'हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज' जारी की गई।

2007 में  प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।


2013 में बेल्जियम के सम्राट अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment